तेरे दीदार से मक्का हो आऊँ
और तेरे ख़यालों में मदीना
जो तेरी हर हिदायत मानू तो नमाज़ी
तेरी याद बिन कटे दिन तो काफ़िर मैं
जो तुझमें मैं, मेरा, मैंपन घुल जाए
तो ज़िंदगी के दरिया को जान जाऊँ
होश का क़तरा तेरी इबादत में लग जाए
बदन पे सिर्फ़ तेरे नाम का पैरहन छप जाए
ख़ुद को खोने और
तुझको पाने के ललक में
एक बेख़ुदी, मदहोशी छा जाए
तब अगर तू मिल जाए तो फ़ना हो जाऊँ
ना भी मिले तो कुफ़्रीयत के लिवास में
तुझे ही नमाजूँ
तुझे हीं खोजू
तुम्हीं को चाहूँ
और तेरे ख़यालों में मदीना
जो तेरी हर हिदायत मानू तो नमाज़ी
तेरी याद बिन कटे दिन तो काफ़िर मैं
जो तुझमें मैं, मेरा, मैंपन घुल जाए
तो ज़िंदगी के दरिया को जान जाऊँ
होश का क़तरा तेरी इबादत में लग जाए
बदन पे सिर्फ़ तेरे नाम का पैरहन छप जाए
ख़ुद को खोने और
तुझको पाने के ललक में
एक बेख़ुदी, मदहोशी छा जाए
तब अगर तू मिल जाए तो फ़ना हो जाऊँ
ना भी मिले तो कुफ़्रीयत के लिवास में
तुझे ही नमाजूँ
तुझे हीं खोजू
तुम्हीं को चाहूँ

No comments:
Post a Comment