बदलता, खुरदरा सच गंवारा नहीं
यहां चिकने नक़ाबो की नुमाइश है !
अधूरे कड़वे सच की गुंजाइश नहीं
यहां मतलबी, मीठी झूठो की फरमाइश है !
तुम परोस दो भले मन अपना, कमियां अपनी
सच्चाई के नाते, रिश्ते के वास्ते
पर यहां तो नकली मुस्कान, सजावटी बातें और पक्षपाती चुटकुलों की बादशाही है !
एक बेवजह की होड़ है मैं ' और ' मैंने भी ' की,
एक अनकही चालसाजी है,किसी को अपना बनाने की तो किसी को दूर भगाने की ,
किसे वक़्त है यहां असली चेहरे के दाग पढ़ने की ,
हर ओर दुकानें है नकाब चमकाने की !
ऐ नकाबों, तुम्हे ये ताज, ये मशनद, ये तख्त मुबारक !
हमें अभी कई घाव सिलने है, कई दाग मिटाने है ,
कई मील चलना है, और कई सच के तार बुनने है !

No comments:
Post a Comment