Thursday, April 22, 2010

हद बगावत की

आया था रोता हुआ
सब ने हंस हंस के चुप कराया था !
फिर रोया कभी दूध के लिए
तो कभी खिलौनों के लिए
देकर खिलौने चुप कराया गया मुझे

फिर चाह बढती गयी ,
और इतनी बढ़ी की, औरो से पूरी न हो सके
लोगो ने चाह में ऊर्जा भी भरी,
की और चाहो, और चाहो, और दूर हो चले !

इस दरम्यां रोना छुट गया
शायद इसलिय की चुप कराने वाले दूर थे ।

फिर एक रोज अकेले में , चाहों से दूर
समर्पण की चाह में ,मैंने आवाज लगाईं,
पर हद इन आंसुओं की बगावत का भी
अकेले में भी मेरा आमंत्रण ठुकरा दिया
तब लगा शायद मैं खुद से दूर तो नहीं ...
हाँ , यक़ीनन मैं खुद से ही दूर था !
हद मेरा मुझसे ही बगावत का भी !
गौरव !

2 comments:

विजेंद्र एस विज said...

chah..chahon..auir chahen...shabd adhik baar aaya hai isliye kaun sa alankar hua kripya batayen..?

auir kavita ki sameekhsha bhee karen..?

munna dudha ke liye roya to kabhi khilonon ke liye...par chah uski puri na ho saki..chah badhti hi gayi..auir ant me woh bagawat kar baitha...shabdon se...

waah..bahut khoob..likhate raho auir usase jyada padho bhi..hindi...

faiz rizvi said...

bhahav ka abhav hai..
kintu soch achchi