Thursday, February 18, 2010

B'Day Boy Writes

कभी हम भूले तो कभी उनसे कुछ बिसरा .
जिंदगी कभी मुझसे गुजरी
तो कभी मैं जिंदगी से गुज़रा
दरम्यां भूलने भुलाने
एक साल मुझसे बिछरा
एक बरस मुझपे गुज़रा |
कभी संजोया तारीफों को
तो कभी शिकवों से की शिकायत
रहा जिंदगी को कभी मुझसे शिकवा
तो कभी किये जिन्दगी से मैंने गिले
दरम्यान गिले-शिकवो के
एक साल ये भी गुज़रा !
कभी दो पल का याराना
तो कभी महीनो की रंजिश
कभी प्यार आया जिन्दगी पे
तो कभी लगी जिन्दगी बंदिश
दरम्यां मोहब्बते-रंजिश के
एक और बरस गुज़रा
दरम्यां रंजिशो- बंदिश के
एक साल मुझसे बिछरा
एक साल मुझपे गुज़रा
एक बरस मुझसे गुज़रा !!

GAURAV

2 comments:

Ritu Singh said...

Bahut achchi rachna hai.

blogger said...

Bus yahi keh sakta hoon..

IRSHAD,IRSHAD.....